दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 12 अप्रैल 2026 की रात अंजोरा और देवादा क्षेत्र में ढाबों की जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराने वाले तीन ढाबा संचालकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे सात लोगों के खिलाफ भी आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। होटल और ढाबा चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पाया कि कुछ ढाबों में अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा दी जा रही थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई।
पुलिस ने शान ए पंजाब ढाबा अंजोरा के संचालक गुरूमेज सिंह पिता गुरूबचन सिंह उम्र 59 वर्ष निवासी सेक्टर-6 भिलाई, केजीएन ढाबा देवादा के संचालक अमर तेजवानी पिता कन्हैयालाल तेजवानी उम्र 39 वर्ष निवासी लालबाग राजनांदगांव तथा हमारा ढाबा देवादा के संचालक दीपक यादव पिता अशोक यादव उम्र 34 वर्ष निवासी राजीव नगर दुर्ग को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पाए गए सात लोगों के खिलाफ भी धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इन आरोपियों में शेखर साहू पिता जयलाल साहू उम्र 38 वर्ष निवासी गया नगर दुर्ग, राहुल तामस्कर पिता राजू तामस्कर निवासी तामेर पारा दुर्ग, शशांक वाजपेयी पिता स्व. शंकरलाल उम्र 38 वर्ष निवासी ब्राम्हण पारा दुर्ग, पारस सिन्हा पिता बैशाखु सिन्हा उम्र 35 वर्ष निवासी रिद्धि सिद्धि कॉलोनी राजनांदगांव, आशीष अग्रवाल पिता दिनेश अग्रवाल उम्र 37 वर्ष निवासी अनुपम नगर राजनांदगांव, प्रमोद साहू पिता मूलचंद साहू उम्र 32 वर्ष निवासी उतई जिला दुर्ग तथा सौरभ साहू पिता राजेश साहू उम्र 28 वर्ष निवासी ममता नगर राजनांदगांव शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन या उसकी सुविधा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र कोंचे, हेमंत अनंत, डुलेश्वर साहू, आरक्षक सगनु राम, कालीचरण, दिनेश वर्मा, मनोज ठाकुर तथा पुलिस लाइन और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


