Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: गाय के साथ अश्लील हरकत के आरोप में 70 वर्षीय हामिदुद्दीन गिरफ्तार, BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज

    May 1, 2026

    दंतेवाड़ा: पुलिस ने CEIR पोर्टल से 141 मोबाइल बरामद कर नागरिकों को लौटाए, 31 लाख की संपत्ति वापस

    May 1, 2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से सुशासन तिहार प्रारंभ, 10 जून तक चलेगा जन-समस्या समाधान अभियान

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: गाय के साथ अश्लील हरकत के आरोप में 70 वर्षीय हामिदुद्दीन गिरफ्तार, BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज
    • दंतेवाड़ा: पुलिस ने CEIR पोर्टल से 141 मोबाइल बरामद कर नागरिकों को लौटाए, 31 लाख की संपत्ति वापस
    • रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से सुशासन तिहार प्रारंभ, 10 जून तक चलेगा जन-समस्या समाधान अभियान
    • मुंगेली: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती की प्रथम सूची जारी, 10 मई तक दर्ज होंगी आपत्तियां
    • रायगढ़: खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अस्पतालों और फार्मेसियों में वैक्सीन कोल्ड चेन की सघन जांच की
    • रायपुर: CGBSE 10वीं में तीन छात्र संयुक्त टॉपर, 594 अंक के साथ संध्या, परी और अंशुल प्रथम
    • रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परिणाम घोषित, 5.5 लाख छात्रों के नतीजे जारी
    • रायपुर/गुवाहाटी: रिश्वत आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान हिरासत में, जांच जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»जशपुर की बेटियों ने क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह
    Chhattisgarh

    जशपुर की बेटियों ने क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह

    जशपुर की तीन बेटियों ने राष्ट्रीय अंडर-17 महिला क्रिकेट टीम में हासिल की जगह
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyOctober 18, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि एक जुनून है, और अब यह जुनून जशपुर की बेटियों में भी साफ दिखाई दे रहा है। जशपुर की बेटियां न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रौशन करने की तैयारी कर रही हैं। जशपुर जिले के इचकेला स्थित प्री मेट्रिक बालिका छात्रावास की तीन बालिकाओं का चयन अम्बिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 के अंतर्गत महिला अंडर-17 क्रिकेट टीम के लिए किया गया है। इन तीन बेटियों— एंजल लकड़ा, झुमुर तिर्की, और वर्षा बाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर रजत पदक जीता और अब ये राष्ट्रीय महिला क्रिकेट अंडर-17 प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

    छात्रावास की अधीक्षिका पंडरी बाई ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी बेटी आकांक्षा रानी को क्रिकेट में रुचि थी और उन्होंने उसे प्रोत्साहित किया, जिससे वह राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची। इसके बाद, उन्होंने अपने छात्रावास की बच्चियों में भी छुपी प्रतिभा को पहचाना और उनके लिए एक बेहतर भविष्य बनाने का संकल्प लिया। अधीक्षिका ने छात्रावास में क्रिकेट अभ्यास पिच का निर्माण करवाया और खेल के लिए जरूरी सामग्रियां उपलब्ध करवाईं। उनकी बेटी और उसके कोच की मदद से बच्चियों की प्रशिक्षण की शुरुआत की, जिसका नतीजा अब नजर आ रहा है।

    जशपुर की 13 बेटियां अब सरगुजा संभाग की क्रिकेट टीम में हैं, जिनमें से 11 इचकेला छात्रावास की हैं। तीन बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय अंडर-17 क्रिकेट टीम में हुआ है, और एक का चयन बीसीसीआई की अंडर-19 टीम में भी हो गया है।

    बीसीसीआई अंडर-19 टीम में वर्षा का चयन:
    वर्षा बाई, जो 10वीं कक्षा की छात्रा हैं, ने बताया कि उन्हें निरंतर अधीक्षिका का सहयोग मिलता रहा है, जिसने उन्हें प्रोत्साहन दिया। जब उनके चयन की खबर परिवार को मिली, तो पूरे गाँव में उत्सव का माहौल बन गया और मिठाइयां बांटी गईं। वर्षा ने कहा कि उनका चयन न केवल अंडर-17 महिला टीम में हुआ है, बल्कि उन्हें बीसीसीआई की अंडर-19 टीम में भी शामिल किया गया है।

    स्मृति मंधाना की तरह बनना चाहती हैं एंजल:
    8वीं कक्षा की छात्रा एंजल लकड़ा ने अपने चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि उनका सपना है कि वे स्मृति मंधाना की तरह एक बेहतरीन बल्लेबाज बनें और देश का नाम रोशन करें।

    झुमुर का सपना हुआ साकार:
    झुमुर लकड़ा, जो 8वीं कक्षा में पढ़ती हैं, ने बताया कि उनका सपना था कि वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनें। उनके पिता के निधन के बाद, उनकी माँ ने बहुत मेहनत से उनकी परवरिश की और अब जब झुमुर का चयन अंडर-17 राष्ट्रीय टीम में हुआ है, तो उनका सपना पूरा हो गया है।

    छात्रावास अधीक्षिका के मार्गदर्शन से आज ये बच्चियां राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और अपने राज्य का गौरव बढ़ा रही हैं।

    cricket competition Jashpur girls National Women's Cricket Under-17 team women cricketers अंडर-17 टीम क्रिकेट प्रतियोगिता जशपुर बेटियां महिला क्रिकेट खिलाड़ी राष्ट्रीय महिला क्रिकेट
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: गाय के साथ अश्लील हरकत के आरोप में 70 वर्षीय हामिदुद्दीन गिरफ्तार, BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज

    May 1, 2026

    दंतेवाड़ा: पुलिस ने CEIR पोर्टल से 141 मोबाइल बरामद कर नागरिकों को लौटाए, 31 लाख की संपत्ति वापस

    May 1, 2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से सुशासन तिहार प्रारंभ, 10 जून तक चलेगा जन-समस्या समाधान अभियान

    May 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    रायपुर: गाय के साथ अश्लील हरकत के आरोप में 70 वर्षीय हामिदुद्दीन गिरफ्तार, BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज

    By Manish ChoudharyMay 1, 20261

    रायपुर के अमानाका थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज निवासी 70 वर्षीय हामिदुद्दीन को…

    दंतेवाड़ा: पुलिस ने CEIR पोर्टल से 141 मोबाइल बरामद कर नागरिकों को लौटाए, 31 लाख की संपत्ति वापस

    May 1, 2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से सुशासन तिहार प्रारंभ, 10 जून तक चलेगा जन-समस्या समाधान अभियान

    May 1, 2026

    मुंगेली: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती की प्रथम सूची जारी, 10 मई तक दर्ज होंगी आपत्तियां

    May 1, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.