Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    What's Hot

    जशपुर: ओपी चौधरी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    नवम्बर 19, 2026

    जशपुर: प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर स्वागत

    नवम्बर 19, 2026

    रायगढ़: राष्ट्रपति मुर्मु से मिले एकताल के 13 शिल्पकार

    नवम्बर 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जशपुर: ओपी चौधरी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
    • जशपुर: प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर स्वागत
    • रायगढ़: राष्ट्रपति मुर्मु से मिले एकताल के 13 शिल्पकार
    • रायपुर: नवजात की खरीद-फरोख्त के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार
    • रायगढ़: पॉक्सो केस में सरकारी शिक्षक अजय कुमार भट्ट गिरफ्तार
    • नई दिल्ली: नेपाल को भारत की आर्थिक सहायता पर सवाल, बालेन शाह के दौरे में 2 अरब डॉलर की मांग
    • रायपुर: 20 और 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
    • रायपुर: 20 हजार परीक्षार्थियों के लिए एकीकृत परीक्षा केंद्र प्रस्तावित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»जशपुर: ओपी चौधरी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
    Chhattisgarh

    जशपुर: ओपी चौधरी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyनवम्बर 19, 20262 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जशपुर प्रवास के दौरान भगवान बिरसा मुंडा चौक पहुंचकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान, अधिकारों और स्वाभिमान के लिए भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष एवं योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    मंत्री चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान जननायक, समाज सुधारक और जनजातीय अस्मिता एवं स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने अल्पायु में ही अंग्रेजी शासन की शोषणकारी नीतियों और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया। जनजातीय समाज को संगठित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया।

    उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज में आत्मसम्मान, एकता और अधिकारों के प्रति चेतना जागृत करने के साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा समाज को संगठित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संघर्ष अंग्रेजी शासन के विरोध के साथ-साथ सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक अस्मिता और जनजातीय अधिकारों की रक्षा से भी जुड़ा था।

    ओपी चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के विचार और आदर्श आज भी समाज को एकता, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर जनजातीय समाज के सम्मान, शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, कृष्णा राय, भरत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

    ओपी चौधरी जनजातीय समाज जशपुर भगवान बिरसा मुंडा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email Copy Link
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    जशपुर: प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर स्वागत

    नवम्बर 19, 2026

    रायगढ़: राष्ट्रपति मुर्मु से मिले एकताल के 13 शिल्पकार

    नवम्बर 19, 2026

    रायपुर: नवजात की खरीद-फरोख्त के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

    नवम्बर 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताजा खबरें

    जशपुर: ओपी चौधरी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    नवम्बर 19, 2026

    जशपुर: प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर स्वागत

    नवम्बर 19, 2026

    रायगढ़: राष्ट्रपति मुर्मु से मिले एकताल के 13 शिल्पकार

    नवम्बर 19, 2026

    रायपुर: नवजात की खरीद-फरोख्त के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

    नवम्बर 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Support Independent Journalism
    Your support helps us bring local news, ground reports and public-interest stories to more people. Scan the UPI QR code to contribute any amount. Every contribution helps us continue our work.

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    • Terms of Use – उपयोग की शर्तें
    • संपर्क करें
    Support Independent Journalism
    UPI QR code to support Chhattisgarh Samachar
    Support independent local journalism. Your contribution helps us report ground realities, investigate public issues and keep Chhattisgarh informed. Scan the QR code to contribute via UPI.
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture
    • Terms of Use – उपयोग की शर्तें
    • Editorial Policy
    • Corrections Policy
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.