जशपुर, 19 नवंबर 2026। वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी के जशपुर आगमन पर आगडीह हवाई पट्टी में जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर प्रभारी मंत्री का अभिनंदन किया।
प्रभारी मंत्री के आगमन पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, भरत सिंह, कृष्णा राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



