Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुंबई: डॉक्टरों से मारपीट के बाद आपराधिक पृष्ठभूमि वाला शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, अस्पताल में घुसकर हमला करने का आरोप

    जुलाई 10, 2026

    रायपुर: उरला के बेंदरी स्थित फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, तीन श्रमिकों की मौत; एफएसएल जांच में जुटी

    जुलाई 8, 2026

    रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर के वनांचल स्थित स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

    जुलाई 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुंबई: डॉक्टरों से मारपीट के बाद आपराधिक पृष्ठभूमि वाला शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, अस्पताल में घुसकर हमला करने का आरोप
    • रायपुर: उरला के बेंदरी स्थित फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, तीन श्रमिकों की मौत; एफएसएल जांच में जुटी
    • रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर के वनांचल स्थित स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
    • रायपुर: किसानों को व्हाट्सएप पर मिलेंगे बी-1, खसरा और ऋण पुस्तिका, राजस्व विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री साय के निर्देश
    • गरियाबंद: कोटरी नाला जलाशय में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत, प्रतिबंध अवधि में आखेट पर उठे सवाल
    • रायपुर: 16 दिन बाद समाप्त हुआ बिजली संविदा कर्मचारियों का आंदोलन, विधानसभा अध्यक्ष से आश्वासन मिलने पर लौटेंगे ड्यूटी पर
    • MUFG ने बढ़ाया KreditBee पर भरोसा, लेकिन IPO से पहले किन जोखिमों पर निवेशकों को रखनी चाहिए नजर?
    • रायपुर: परिचित को नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, हनीट्रैप में दो महिलाएं गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu Crime
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»बलौदाबाजार-भाटापारा: ग्राम कटगी में चलती गाड़ियों पर स्टंट, 10 युवकों पर कार्रवाई, 26 पकड़े गए
    Chhattisgarh

    बलौदाबाजार-भाटापारा: ग्राम कटगी में चलती गाड़ियों पर स्टंट, 10 युवकों पर कार्रवाई, 26 पकड़े गए

    शाला प्रवेश उत्सव के दौरान खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई
    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyफ़रवरी 4, 2026कोई टिप्पणी नहीं1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    ग्राम कटगी में स्टंट मामले में जब्त वाहन और कार्रवाई करती पुलिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटगी में चलती चारपहिया वाहनों और बाइकों पर खतरनाक स्टंट कर उपद्रव मचाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने पहचान करते हुए कुल 26 युवाओं को पकड़ा, जिनमें 16 अवयस्क बालक शामिल हैं। मामले में 10 युवकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

    पुलिस के अनुसार यह घटना शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान की है, जब कुछ युवकों द्वारा चलते चारपहिया वाहनों और बाइकों में जान जोखिम में डालकर खतरनाक तरीके से स्टंट किए गए। इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। वीडियो के तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय सूचना के आधार पर सभी की पहचान की गई।

    जांच के दौरान यह सामने आया कि वीडियो में शामिल युवाओं में स्कूल में पढ़ने वाले छात्र और ड्रॉप आउट छात्र दोनों शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 02 चारपहिया वाहन और 02 बाइक जब्त की हैं। वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य वाहनों की भी पहचान की जा रही है, जिनके विरुद्ध आगे कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस द्वारा पकड़े गए 16 अवयस्क बालकों को उनके परिजनों के समक्ष प्रस्तुत कर कड़ी फटकार लगाई गई और भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी गई। परिजनों को भी बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    इस मामले में वाहन चालकों के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की धाराओं में कुल 04 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक आयोजनों के दौरान इस प्रकार के स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आमजन की जान के लिए गंभीर खतरा भी हैं।

    कार्रवाई के दौरान जिन अनावेदकों के नाम सामने आए हैं, उनमें भावेश देवांगन (18) निवासी ग्राम रामपुर, प्रहलाद कैवर्त (18) निवासी ग्राम रामपुर, भार्गव देवांगन (18) निवासी ग्राम कटगी, पुरण चंद कैवर्त (18) निवासी ग्राम रामपुर, कमलेश जायसवाल (19) निवासी ग्राम अमोदी, निशांत देवांगन (18) निवासी ग्राम कटगी, पियूष देवांगन (18) निवासी ग्राम कटगी, साहिल साहू (19) निवासी ग्राम अमलीडीह, फिरु यादव (27) निवासी ग्राम कटगी और होमेश देवांगन (19) निवासी ग्राम कटगी शामिल हैं।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर स्टंट करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

    Kasdol police action Katgi stunt case Motor Vehicle Act viral stunt video कसडोल थाना ग्राम कटगी मोटर व्हीकल एक्ट कार्रवाई वायरल वीडियो वाहन स्टंट
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    मुंबई: डॉक्टरों से मारपीट के बाद आपराधिक पृष्ठभूमि वाला शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, अस्पताल में घुसकर हमला करने का आरोप

    जुलाई 10, 2026

    रायपुर: उरला के बेंदरी स्थित फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, तीन श्रमिकों की मौत; एफएसएल जांच में जुटी

    जुलाई 8, 2026

    रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर के वनांचल स्थित स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

    जुलाई 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    NEWS

    मुंबई: डॉक्टरों से मारपीट के बाद आपराधिक पृष्ठभूमि वाला शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, अस्पताल में घुसकर हमला करने का आरोप

    By Manish Choudharyजुलाई 10, 20261

    मुंबई। डोंबिवली स्थित केडीएमसी (कल्याण-डोंबिवली नगर निगम) संचालित शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों और अस्पताल…

    रायपुर: उरला के बेंदरी स्थित फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, तीन श्रमिकों की मौत; एफएसएल जांच में जुटी

    जुलाई 8, 2026

    रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर के वनांचल स्थित स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

    जुलाई 8, 2026

    रायपुर: किसानों को व्हाट्सएप पर मिलेंगे बी-1, खसरा और ऋण पुस्तिका, राजस्व विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री साय के निर्देश

    जुलाई 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.