Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    What's Hot

    नवा रायपुर: अमित शाह ने राज्योत्सव में 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

    नवम्बर 4, 2026

    रायपुर: अमित जोगी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR, भाजपा ने गिरफ्तारी के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

    नवम्बर 4, 2026

    महासमुंद: जुए के चार अड्डों पर पुलिस की दबिश, 30 लोग पकड़े गए; कार्रवाई के साथ पुलिस की तस्वीर पर भी सवाल

    नवम्बर 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवा रायपुर: अमित शाह ने राज्योत्सव में 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित
    • रायपुर: अमित जोगी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR, भाजपा ने गिरफ्तारी के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
    • महासमुंद: जुए के चार अड्डों पर पुलिस की दबिश, 30 लोग पकड़े गए; कार्रवाई के साथ पुलिस की तस्वीर पर भी सवाल
    • रायपुर: नक्सलवाद के अंधकार से विकास की रोशनी की ओर बढ़ रहा बीजापुर—मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
    • रायपुर: पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल के खाते में जमा हुए 10 लाख रुपये
    • रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने देखा भारतीय वायु सेना का शानदार एयर शो
    • नारायणपुर: जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, 7 हजार रुपये नकद सहित ताश की गड्डी जब्त
    • रायपुर: भारत मंडपम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरित ऊर्जा पर पुस्तक का किया विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu Crime
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»मनगटा: कई रिसॉर्ट्स पर पुलिस की एक साथ दबिश, अवैध शराब पर कार्रवाई
    Chhattisgarh

    मनगटा: कई रिसॉर्ट्स पर पुलिस की एक साथ दबिश, अवैध शराब पर कार्रवाई

    करीब 49 रिसॉर्ट्स में संयुक्त टीमों ने की सघन जांच
    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyजनवरी 30, 2026कोई टिप्पणी नहीं2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    रिसॉर्ट परिसर में जांच करती पुलिस टीम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मनगटा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने एक साथ कई रिसॉर्ट्स पर सघन दबिश और छापेमारी की कार्रवाई की। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 40 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त टीमों ने क्षेत्र के करीब 49 रिसॉर्ट्स की एक साथ जांच की।

    छापेमारी के दौरान रॉक हाउस रिसॉर्ट, वनांचल रिसॉर्ट, स्काय रिसॉर्ट, डी कास्टल रिसॉर्ट और विसलिंग वुड्स रिसॉर्ट में अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश दी और संबंधित रिसॉर्ट संचालकों तथा प्रबंधकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की।

    अभियान के दौरान ग्राम मनगटा स्थित वन चेतना केंद्र के सामने सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में पाए गए एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अवैध गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    जांच के दौरान सभी रिसॉर्ट संचालकों को विधिवत नोटिस तामील किए गए। नोटिस में भारतीय न्याय संहिता के तहत लागू नियमों का पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान क्षेत्र में बढ़ती शिकायतों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अलग-अलग टीमों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

    जिला पुलिस ने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों और संस्थानों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

    excise action illegal liquor Mangata Police Raid resort crackdown अवैध शराब आबकारी कार्रवाई पुलिस दबिश मनगटा रिसॉर्ट छापेमारी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    नवा रायपुर: अमित शाह ने राज्योत्सव में 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

    नवम्बर 4, 2026

    रायपुर: अमित जोगी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR, भाजपा ने गिरफ्तारी के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

    नवम्बर 4, 2026

    महासमुंद: जुए के चार अड्डों पर पुलिस की दबिश, 30 लोग पकड़े गए; कार्रवाई के साथ पुलिस की तस्वीर पर भी सवाल

    नवम्बर 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    नवा रायपुर: अमित शाह ने राज्योत्सव में 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

    By Manish Choudharyनवम्बर 4, 20260

    नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल, कृषि, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया।

    रायपुर: अमित जोगी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR, भाजपा ने गिरफ्तारी के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

    नवम्बर 4, 2026

    महासमुंद: जुए के चार अड्डों पर पुलिस की दबिश, 30 लोग पकड़े गए; कार्रवाई के साथ पुलिस की तस्वीर पर भी सवाल

    नवम्बर 4, 2026

    रायपुर: नक्सलवाद के अंधकार से विकास की रोशनी की ओर बढ़ रहा बीजापुर—मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    नवम्बर 3, 2026
    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.