Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    What's Hot

    रायपुर: कोयला खदान में साझेदारी का झांसा देकर कारोबारी से 4.55 करोड़ लेने का आरोप, माइनिंग कंपनी डायरेक्टर पर FIR

    नवम्बर 16, 2026

    रायपुर: न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में आग से 5-6 दुकानें जलीं, सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ा नुकसान

    नवम्बर 16, 2026

    बेमेतरा: बेरला की उत्सव डेयरी में 3,050 किलो खोवा, पनीर और मिठाइयां नष्ट

    नवम्बर 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: कोयला खदान में साझेदारी का झांसा देकर कारोबारी से 4.55 करोड़ लेने का आरोप, माइनिंग कंपनी डायरेक्टर पर FIR
    • रायपुर: न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में आग से 5-6 दुकानें जलीं, सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ा नुकसान
    • बेमेतरा: बेरला की उत्सव डेयरी में 3,050 किलो खोवा, पनीर और मिठाइयां नष्ट
    • सुकमा: CRPF की 1,000 से अधिक जवानों वाली बटालियन मणिपुर भेजी गई, बस्तर में जिम्मेदारियां बदली जाएंगी
    • रायपुर: छत्तीसगढ़ में ओ.पी. चौधरी की लोकप्रियता में गिरावट, कामकाज और प्रक्रियाओं से नाराज लोग
    • रायपुर: जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक 32 जिलों में होंगे कार्यक्रम
    • जगदलपुर: बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बच्चे फरार, घटना छह दिन बाद सार्वजनिक हुई
    • सरगुजा: करंट से हथिनी की मौत के मामले में 5 गिरफ्तार, सूरजपुर में शावक का शव मिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल
    Chhattisgarh

    रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyमार्च 10, 20262 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़ जिले के थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 8 मार्च को 16 वर्षीय बालिका की शिकायत पर आरोपी विशाल सिंह ठाकुर उर्फ बाबू, निवासी रेलवे कॉलोनी रायगढ़, के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। घटना 5 मार्च 2026 की बताई जा रही है।

    पुलिस के अनुसार बालिका ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 मार्च की शाम वह एक परिचित के घर गई थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोप है कि उसी दिन आरोपी उसके कॉलोनी पहुंचा और मोटरसाइकिल में बैठाकर उसे जबरन ईला मॉल के पीछे स्थित एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत के अनुसार 7 मार्च की शाम आरोपी ने केवड़ाबाड़ी के पास बालिका को छोड़ते समय घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी।

    पीड़िता द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद महिला निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने मामला दर्ज कर विस्तृत बयान लिया। मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को दी गई, जिसके बाद आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

    थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 94/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पूर्व में उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है और वर्ष 2023 में उसे एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email Copy Link
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: कोयला खदान में साझेदारी का झांसा देकर कारोबारी से 4.55 करोड़ लेने का आरोप, माइनिंग कंपनी डायरेक्टर पर FIR

    नवम्बर 16, 2026

    रायपुर: न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में आग से 5-6 दुकानें जलीं, सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ा नुकसान

    नवम्बर 16, 2026

    बेमेतरा: बेरला की उत्सव डेयरी में 3,050 किलो खोवा, पनीर और मिठाइयां नष्ट

    नवम्बर 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताजा खबरें

    रायपुर: कोयला खदान में साझेदारी का झांसा देकर कारोबारी से 4.55 करोड़ लेने का आरोप, माइनिंग कंपनी डायरेक्टर पर FIR

    नवम्बर 16, 2026

    रायपुर: न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में आग से 5-6 दुकानें जलीं, सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ा नुकसान

    नवम्बर 16, 2026

    बेमेतरा: बेरला की उत्सव डेयरी में 3,050 किलो खोवा, पनीर और मिठाइयां नष्ट

    नवम्बर 16, 2026

    सुकमा: CRPF की 1,000 से अधिक जवानों वाली बटालियन मणिपुर भेजी गई, बस्तर में जिम्मेदारियां बदली जाएंगी

    नवम्बर 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    • Terms of Use – उपयोग की शर्तें
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture
    • Terms of Use – उपयोग की शर्तें
    • Editorial Policy
    • Corrections Policy
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.