Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    What's Hot

    रायपुर: पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स में पहला स्थान

    नवम्बर 20, 2026

    रायपुर: IIIT नवा रायपुर के 240 छात्रों को परिसर में रोके जाने का आरोप

    नवम्बर 20, 2026

    रायपुर: नवजात खरीद-बिक्री मामले में डॉक्टर समेत 3 और गिरफ्तार

    नवम्बर 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स में पहला स्थान
    • रायपुर: IIIT नवा रायपुर के 240 छात्रों को परिसर में रोके जाने का आरोप
    • रायपुर: नवजात खरीद-बिक्री मामले में डॉक्टर समेत 3 और गिरफ्तार
    • दंतेवाड़ा: बारसूर के वाकेली जंगल में नक्सली डम्प से हथियार और विस्फोटक बरामद
    • आंध्र-छत्तीसगढ़ सीमा: माओवादी विस्फोटक डंप से 670 BGL शेल बरामद
    • महासमुंद: कार से 65.910 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी और नाबालिग पकड़े गए
    • रायपुर: राज्यपाल को बिलासपुर के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का न्योता
    • जशपुर: ओपी चौधरी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»न्यू ईयर से पहले रायपुर में ड्रग्स तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, MDMA और चिट्टा सप्लाई करते दो आरोपी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    न्यू ईयर से पहले रायपुर में ड्रग्स तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, MDMA और चिट्टा सप्लाई करते दो आरोपी गिरफ्तार

    नए साल की पार्टियों से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 लाख की MDMA और 3.60 लाख की हेरोइन जब्त
    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyदिसम्बर 28, 20252 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    न्यू ईयर ईव से पहले राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में MDMA और चिट्टा (हेरोइन) की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। दोनों ही आरोपी नए साल की पार्टियों में ड्रग्स खपाने की तैयारी में थे।

    पहले मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को 25 ग्राम MDMA के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कैलाश विश्नोई के रूप में हुई है, जो जोधपुर, राजस्थान का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार जब्त MDMA की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी से ड्रग्स की सप्लाई और रिसीविंग चैन का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी शिवदास गोदारा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है। इस मामले में थाना पंडरी में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

    दूसरे मामले में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चिट्टा (हेरोइन) की सप्लाई करते हुए आरोपी मनीष रोचलानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कमल विहार सेक्टर-04 स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ खड़ा है। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से 18 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। जब्त हेरोइन की कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

    पूछताछ में आरोपी मनीष रोचलानी ने खुलासा किया कि चिट्टा पंजाब से लाया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी लूट के एक मामले में जेल जा चुका है। टिकरापारा थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1043/25, धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यू ईयर को देखते हुए ड्रग्स तस्करों और सप्लायर्स पर लगातार नजर रखी जा रही है। युवाओं को नशे से दूर रखने और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    chitta heroin arrest interstate drug trafficker MDMA seizure Raipur MDMA जब्ती रायपुर NDPS Act case NDPS एक्ट मामला New Year drug supply Raipur drugs bust Raipur police action चिट्टा हेरोइन गिरफ्तारी न्यू ईयर ड्रग्स सप्लाई पंजाब से चिट्टा राजस्थान ड्रग्स तस्कर रायपुर ड्रग्स तस्करी रायपुर पुलिस कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email Copy Link
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स में पहला स्थान

    नवम्बर 20, 2026

    रायपुर: IIIT नवा रायपुर के 240 छात्रों को परिसर में रोके जाने का आरोप

    नवम्बर 20, 2026

    रायपुर: नवजात खरीद-बिक्री मामले में डॉक्टर समेत 3 और गिरफ्तार

    नवम्बर 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताजा खबरें

    रायपुर: पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स में पहला स्थान

    नवम्बर 20, 2026

    रायपुर: IIIT नवा रायपुर के 240 छात्रों को परिसर में रोके जाने का आरोप

    नवम्बर 20, 2026

    रायपुर: नवजात खरीद-बिक्री मामले में डॉक्टर समेत 3 और गिरफ्तार

    नवम्बर 20, 2026

    दंतेवाड़ा: बारसूर के वाकेली जंगल में नक्सली डम्प से हथियार और विस्फोटक बरामद

    नवम्बर 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Support Independent Journalism
    Your support helps us bring local news, ground reports and public-interest stories to more people. Scan the UPI QR code to contribute any amount. Every contribution helps us continue our work.

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    • Terms of Use – उपयोग की शर्तें
    • संपर्क करें
    Support Independent Journalism
    UPI QR code to support Chhattisgarh Samachar
    Support independent local journalism. Your contribution helps us report ground realities, investigate public issues and keep Chhattisgarh informed. Scan the QR code to contribute via UPI.
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture
    • Terms of Use – उपयोग की शर्तें
    • Editorial Policy
    • Corrections Policy
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.