रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रदर्शनी स्टॉल पर राज्य की हरित ऊर्जा और निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया।
पुस्तक में छत्तीसगढ़ की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की पहलों तथा स्वच्छ और सतत ऊर्जा विकास की संभावनाओं को शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और नवाचार के नए अवसरों के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के साथ छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।
यह पुस्तक निवेशकों और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को राज्य की नीतियों, उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
स्रोत: छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग।



