छत्तीसगढ़ पुलिस को नशीली दवाओं के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पनगांव-खैंदा रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को गांजा की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश कुर्रे, उम्र 20 वर्ष, निवासी खोरसी नाला पनगांव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 34 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹4,76,000 बताई जा रही है। साथ ही गांजा की तस्करी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG22 Z 6757) को भी जप्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस ने समय रहते रोड पर नाकाबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह गांजा की आपूर्ति के लिए इसे लेकर निकला था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी इस मादक पदार्थ को कहां से ला रहा था और किन-किन लोगों तक इसकी आपूर्ति की जानी थी। इस कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि पुलिस द्वारा नशीली पदार्थों की तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को नशे के जाल से बचाया जा सके।
Trending
- महासमुंद: सूदखोरी के आरोप में रायपुर से आरोपी गिरफ्तार, 160 ब्लैंक चेक और 48 स्टांप जब्त
- बिलासपुर: नाबालिग का गर्भपात कराने और भ्रूण नष्ट करने के आरोप में महिला चिकित्सक गिरफ्तार
- नई दिल्ली: DMI Finance के Q2 नतीजों में मुनाफा बढ़ा, कर्ज और शिकायतों की पारदर्शिता पर सवाल
- भिलाई: AI से कलेक्टर का फर्जी आदेश बनाकर जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार
- दुर्ग: विट्ठल ग्रीन्स के 355 प्लॉटों पर ED का कब्जा, शराब घोटाले की जांच में कार्रवाई
- रायपुर: कोयला खदान में साझेदारी का झांसा देकर कारोबारी से 4.55 करोड़ लेने का आरोप, माइनिंग कंपनी डायरेक्टर पर FIR
- रायपुर: न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में आग से 5-6 दुकानें जलीं, सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ा नुकसान
- बेमेतरा: बेरला की उत्सव डेयरी में 3,050 किलो खोवा, पनीर और मिठाइयां नष्ट



