रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) के तहत ग्लासगो में आयोजित पुरुष हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट सरवेश कुशारे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि सरवेश कुशारे ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर सरवेश कुशारे ने भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत का परिचय दिया है। उनका समर्पण, अनुशासन और संघर्ष देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनकी सफलता खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी।
वित्त मंत्री ने सरवेश कुशारे को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।



