मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पवित्र सावन मास के अवसर पर महासमुंद जिला मुख्यालय में आयोजित रूद्रामहाभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने रुद्र पाठ के मंत्रों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
Trending
- बिलासपुर पुलिस ने अमृतसर से कथित अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लायर को पकड़ा, 11.73 ग्राम हेरोइन जब्त
- भारत के 5 सबसे खराब प्रदर्शन वाले म्यूचुअल फंड मैनेजर 2026: इनकी योजनाएं कैटेगरी से कितनी पिछड़ीं?
- नवा रायपुर: अमित शाह ने राज्योत्सव में 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित
- रायपुर: अमित जोगी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR, भाजपा ने गिरफ्तारी के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
- महासमुंद: जुए के चार अड्डों पर पुलिस की दबिश, 30 लोग पकड़े गए; कार्रवाई के साथ पुलिस की तस्वीर पर भी सवाल
- रायपुर: नक्सलवाद के अंधकार से विकास की रोशनी की ओर बढ़ रहा बीजापुर—मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
- रायपुर: पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल के खाते में जमा हुए 10 लाख रुपये
- रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने देखा भारतीय वायु सेना का शानदार एयर शो



