छत्तीसगढ़ पुलिस को नशीली दवाओं के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पनगांव-खैंदा रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को गांजा की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश कुर्रे, उम्र 20 वर्ष, निवासी खोरसी नाला पनगांव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 34 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹4,76,000 बताई जा रही है। साथ ही गांजा की तस्करी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG22 Z 6757) को भी जप्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस ने समय रहते रोड पर नाकाबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह गांजा की आपूर्ति के लिए इसे लेकर निकला था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी इस मादक पदार्थ को कहां से ला रहा था और किन-किन लोगों तक इसकी आपूर्ति की जानी थी। इस कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि पुलिस द्वारा नशीली पदार्थों की तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को नशे के जाल से बचाया जा सके।
Trending
- रायपुर: ई-ऑफिस सिस्टम से सरकारी दफ्तरों का कामकाज बदला, सक्ती जिला डिजिटल संचालन में सबसे आगे
- मुंबई: Kissht IPO ने बाजार में मजबूत शुरुआत की, पहले दिन 22 प्रतिशत प्रीमियम पर बंद हुआ शेयर
- चेन्नई: अभिनेता जोसेफ ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कर्ज और गठबंधन स्थिरता पर बढ़ी चर्चा
- जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी के कलिबा में 16 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
- राजनांदगांव: धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजे गए जेल
- रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर के हरिनाम संकीर्तन में हुए शामिल
- बालोद: 17 वर्षीय गौरव साहू एस्ट्रो फोटोग्राफी के जरिए खींच रहे रात के आसमान की तस्वीरें
- रायपुर: मॉल पार्किंग में एंकर सोमा देवांगन और बॉक्सर राहुल के बीच विवाद का वीडियो वायरल



