लेखक: Manish Choudhary

Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धोखे से रुपये और गहने हड़पने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कार्रवाई महिला थाना में दर्ज शिकायत के बाद की गई। पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में एफआईआर क्रमांक 67/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 एवं 351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। शिकायत मिलते ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस को…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सुलभ सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी पहल का लाभ उठाते हुए ग्राम तेलावट निवासी बसंत कुमार साहू ने अपनी तीन वर्षीय बेटी गेश्रीका का नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के अगले ही दिन उनकी बेटी का नाम राशन कार्ड में दर्ज कर दिया गया। राशन कार्ड की अद्यतन प्रति कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने स्वयं बसंत कुमार साहू को सौंपते हुए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई गई त्वरित सेवा की जानकारी…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दयानन्द ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से मुख्यमंत्री को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह का आमंत्रण पत्र सौंपा। मुलाकात के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों पर विकसित आधुनिक यात्री सुविधाओं, अधोसंरचना उन्नयन तथा स्टेशनों के नए स्वरूप को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने डॉ. जे.पी. शर्मा को रायपुर विकास प्राधिकरण (Raipur Development Authority – RDA) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा जुलाई 2026 में विभिन्न मंडलों, निगमों और प्राधिकरणों में किए गए महत्वपूर्ण नियुक्ति आदेशों के तहत की गई है। डॉ. जे.पी. शर्मा को आरडीए की जिम्मेदारी ऐसे समय सौंपी गई है, जब रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में शहरी विकास, अधोसंरचना विस्तार तथा नियोजित विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में प्राधिकरण की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण शहर के नियोजित विकास,…

Read More

बलौदाबाजार। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने बुधवार 16 जुलाई 2026 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिला पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा लंबित मामलों की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचयात्मक मुलाकात कर जिले में प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के साथ ही जिले में पुलिस प्रशासन के नेतृत्व की नई जिम्मेदारी उनके हाथों में आ…

Read More

मुंबई। डोंबिवली स्थित केडीएमसी (कल्याण-डोंबिवली नगर निगम) संचालित शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों से कथित मारपीट के मामले में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महाराष्ट्रभर के डॉक्टरों और चिकित्सा संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस के अनुसार यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब अस्पताल के डॉक्टरों ने एक गर्भवती महिला को उच्च जोखिम वाली स्थिति के कारण दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में आवश्यक नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) उपलब्ध नहीं होने के…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के बेंदरी स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट में तीन श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट में दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे श्रमिक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना में किसी अन्य व्यक्ति…

Read More

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने स्वेच्छानुदान मद से बस्तर जिले के दरभा विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मांझीगुड़ा (चिंगपाल) को 10 कंप्यूटर उपलब्ध कराए हैं। इन कंप्यूटरों की स्वीकृति राज्यपाल द्वारा पूर्व में प्रदान की गई थी। रायपुर स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विद्यालय के लिए कंप्यूटरों का औपचारिक रूप से हस्तांतरण किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा में डिजिटल संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका है और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राजस्व प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य नागरिकों और किसानों को बिना अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर लगाए सरल, पारदर्शी और समयबद्ध राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना है। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन के सभी सुधारों और डिजिटल नवाचारों का लाभ…

Read More

गरियाबंद। जिले के छुरा थाना क्षेत्र स्थित कोटरी नाला जलाशय में मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मछली पकड़ने का जाल और पकड़ी गई मछलियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान माखन कमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कुरूभाठा गांव का रहने वाला था, लेकिन पिछले कई वर्षों से परसदा खुर्द स्थित अपने ससुराल में रह रहा था।…

Read More