Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर: DKS अस्पताल में डॉक्टर पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का आरोप, परिजन ने गोल बाजार थाने में दी शिकायत
- रायगढ़: पंडो जनजाति की जमीन और शासकीय भूमि की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार
- बिलासपुर: खपरगंज हिंसा मामले में हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
- रायपुर: सितंबर में राष्ट्रीय पोषण माह, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ पर रहेगा फोकस
- रायपुर: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
- रायपुर: एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड आवेदन पर RBI लोकपाल के आदेश को लेकर सवाल, सबूत के बावजूद बैंक की सफाई स्वीकार करने का आरोप
- रायपुर: गुढ़ियारी से महादेव घाट तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया रुद्राभिषेक
- धमतरी: मगरलोड में बनेगी अत्याधुनिक रोबोटिक्स और 3-डी प्रिंटिंग लैब, ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगी तकनीकी सीख की सुविधा
लेखक: Manish Choudhary
Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को देशभर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई। इसी क्रम में राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों और विभिन्न युवा संगठनों के सदस्यों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए 100 सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी जन-जागरूकता अभियान का…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रयास आवासीय विद्यालयों के नीट-2026 में सफल विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि दूरस्थ, आदिवासी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों द्वारा नीट जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 17 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने विद्यार्थियों की…
रायपुर। बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामाजिक परंपराओं और बदलते बस्तर की नई पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल 30 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल में परगना मांझी, चालाकी, समाज प्रमुख, बस्तर पंडुम-2026 के जनजातीय युवा कलाकार, जनजातीय समाज के प्रतिनिधि तथा बस्तर के पद्मश्री सम्मान प्राप्त हस्तियां शामिल हैं। मुलाकात के दौरान वे राष्ट्रपति को बस्तर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और सामाजिक व्यवस्था से अवगत कराएंगे। बदलते बस्तर का संदेश देंगे युवा प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) के तहत ग्लासगो में आयोजित पुरुष हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट सरवेश कुशारे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि सरवेश कुशारे ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर सरवेश कुशारे ने भारतीय एथलेटिक्स…
नई दिल्ली। ई-कॉमर्स एनेबलमेंट प्लेटफॉर्म Shiprocket अपने ₹2,342.35 करोड़ के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिए शेयर बाजार में प्रवेश की तैयारी कर रही है। इस इश्यू में ₹1,100 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,242.35 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। कंपनी का कहना है कि फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग कारोबार विस्तार, तकनीकी विकास और रणनीतिक अधिग्रहणों के लिए किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने ऑनलाइन कारोबारियों के लिए बड़ा टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म तैयार किया है, लेकिन उसके Updated Draft Red Herring Prospectus (UDRHP) में कई ऐसे वित्तीय, परिचालन और कॉर्पोरेट गवर्नेंस से जुड़े जोखिम सामने आते…
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल कार्यालय ने महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रमुख आरोपियों में शामिल विकास गर्ग की 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड हासिल की है। विशेष पीएमएलए अदालत, रायपुर ने ईडी को 24 जुलाई तक हिरासत में पूछताछ की अनुमति दी है। ईडी के अनुसार, विकास गर्ग को 14 जुलाई को नई दिल्ली में धारा 19, धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया गया था। पहले उन्हें विशेष पीएमएलए अदालत, नई दिल्ली में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद रायपुर लाया गया।…
रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में सहायक प्राध्यापक और एक छात्रा के बीच विवाद में नया मोड़ आ गया है। छात्रा की शिकायत पर पहले सहायक प्राध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अब प्रोफेसर की शिकायत पर भी पुलिस ने छात्रा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में पदस्थ सहायक प्राध्यापक रेमन भार्गव ने शिकायत दर्ज कराई है कि भागीरथी पटेल कॉलोनी निवासी युवती उनके घर आती-जाती थी और कई बार उनसे उधार रुपये मांग चुकी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है…
रायपुर। रायपुर जिले के नकटी गांव में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रभावित ग्रामीणों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। ज्ञापन में कांग्रेस ने नकटी गांव प्रकरण की न्यायिक जांच अथवा किसी उच्चस्तरीय स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। कांग्रेस ने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने और उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने की भी मांग उठाई है। इसके अलावा घटना से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि परिवार के मुखिया ने पहले पत्नी और तीन बच्चों को भोजन में जहरीला पदार्थ दिया और बाद में स्वयं फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45…
कोंडागांव। कोंडागांव पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से 285.284 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 5 लाख 24 हजार 520 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्विफ्ट कार क्रमांक CG 09 JA 1140 में रायपुर से जगदलपुर की ओर अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में कोण्डागांव थाना…


