Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: 80 करोड़ की फर्जी बिलिंग मामले में DGGI ने कारोबारी संतोष वाधवानी को किया गिरफ्तार

    February 2, 2026

    रायपुर: पुलिस कमिश्नर ने जयस्तंभ चौक स्थित आईटीएमएस कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण

    February 2, 2026

    रायपुर: कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख की जब्ती

    February 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: 80 करोड़ की फर्जी बिलिंग मामले में DGGI ने कारोबारी संतोष वाधवानी को किया गिरफ्तार
    • रायपुर: पुलिस कमिश्नर ने जयस्तंभ चौक स्थित आईटीएमएस कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण
    • रायपुर: कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख की जब्ती
    • रायगढ़: फर्जी दस्तावेजों से चोरी की बाइक बेचने वाला संगठित गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्तार
    • राजनांदगांव: सोमनी थाना पुलिस ने खेत में जुआ खेलते पांच आरोपियों को पकड़ा
    • इंदौर: महिला से दोस्ती का प्रस्ताव देने के आरोप में प्रधान आरक्षक रंजीत सिंह डिमोट
    • बीजापुर: आईईडी विस्फोट में घायल डीआरजी जवानों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की मुलाकात
    • कोरबा: चिल्हर गंजा बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार, 1.58 किलो गांजा जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»रायगढ़: फर्जी दस्तावेजों से चोरी की बाइक बेचने वाला संगठित गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    रायगढ़: फर्जी दस्तावेजों से चोरी की बाइक बेचने वाला संगठित गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्तार

    पुलिस ने 25 चोरी की बाइक, लैपटॉप और प्रिंटर बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyFebruary 2, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    रायगढ़ पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलें और जब्त सामग्री का प्रदर्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़ जिले में बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाजार में बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में मुख्य बाइक चोर मुकेश चौहान समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 चोरी की मोटरसाइकिलें, एक एप्पल लैपटॉप और एक कलर प्रिंटर जब्त किया है। गिरोह का एक सदस्य पहले से ही जेल में निरुद्ध बताया गया है।

    पुलिस के अनुसार, संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने दो चोरी की बाइक के साथ संदिग्ध मुकेश प्रधान को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि उसने ये बाइक ऑटो डीलर में काम करने वाले पुरुषोत्तम प्रधान से खरीदी थीं। आगे की जांच में सामने आया कि पुरुषोत्तम प्रधान, श्याम ऑटो डीलर लैलूंगा के मैनेजर चंद्र कुमार यादव के साथ मिलकर बाइक चोर मुकेश चौहान से चोरी की गई मोटरसाइकिलें खरीदता था।

    जांच में यह भी उजागर हुआ कि आरटीओ में पूर्व में कंप्यूटर ऑपरेटर रहे अजय पटेल और संजय अगरिया के माध्यम से लोक सेवा केंद्र से वाहनों के फर्जी दस्तावेज और फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार किए जाते थे। इन दस्तावेजों के आधार पर चोरी की बाइक को वैध बताकर ऑटो डीलरों और आम लोगों को बेचा जाता था। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मुकेश चौहान ने अपने साथी विकेश दास महंत के साथ मिलकर पूंजीपथरा, तमनार, घरघोड़ा और रायगढ़ के विभिन्न इलाकों से करीब 25 मोटरसाइकिलें चोरी की थीं, जिनमें अधिकांश एचएफ डीलक्स बाइक हैं।

    पुलिस ने खुलासा किया कि अजय पटेल चोरी की बाइक के चेचिस नंबर से असली मालिक की जानकारी निकालकर पीबीसी कार्ड मंगवाता था और कंप्यूटर में हेरफेर कर हूबहू फर्जी आरसी कार्ड प्रिंट करता था। इसके बाद ट्रांसफर कार्ड पर फर्जी हस्ताक्षर कर यह भरोसा दिलाया जाता था कि वाहन चोरी का नहीं है। इसी तरीके से कोतबा क्षेत्र के एक ऑटो डीलर को भी गुमराह कर आठ बाइक खपाई गई थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।

    बरामद तीन मोटरसाइकिलें थाना पूंजीपथरा के विभिन्न अपराध प्रकरणों से संबंधित हैं, जबकि शेष वाहनों के असली मालिकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में संगठित अपराध और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

    पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन खरीदते समय आरसी, बीमा और पहचान संबंधी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

    bike theft gang fake documents Police Action Raigarh news चोरी की बाइक बरामद पुलिस कार्रवाई फर्जी दस्तावेज बाइक चोरी गिरोह रायगढ़ समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Related Posts

    रायपुर: 80 करोड़ की फर्जी बिलिंग मामले में DGGI ने कारोबारी संतोष वाधवानी को किया गिरफ्तार

    February 2, 2026

    रायपुर: पुलिस कमिश्नर ने जयस्तंभ चौक स्थित आईटीएमएस कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण

    February 2, 2026

    रायपुर: कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख की जब्ती

    February 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    रायपुर: 80 करोड़ की फर्जी बिलिंग मामले में DGGI ने कारोबारी संतोष वाधवानी को किया गिरफ्तार

    By Manish ChoudharyFebruary 2, 20262

    रायपुर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी के एक बड़े मामले में डायरेक्टोरेट जनरल…

    रायपुर: पुलिस कमिश्नर ने जयस्तंभ चौक स्थित आईटीएमएस कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण

    February 2, 2026

    रायपुर: कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख की जब्ती

    February 2, 2026

    रायगढ़: फर्जी दस्तावेजों से चोरी की बाइक बेचने वाला संगठित गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्तार

    February 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.