Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से नाइजीरियन समेत 2 गिरफ्तार

    May 3, 2026

    रायपुर: ‘3 स्टंप्स’ सट्टा ऐप में 2 और गिरफ्तार, अब तक 29 आरोपी पकड़े

    May 3, 2026

    रायपुर: सुशासन तिहार के तहत CM विष्णु देव साय दौरे पर रवाना, जनता से लेंगे फीडबैक

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से नाइजीरियन समेत 2 गिरफ्तार
    • रायपुर: ‘3 स्टंप्स’ सट्टा ऐप में 2 और गिरफ्तार, अब तक 29 आरोपी पकड़े
    • रायपुर: सुशासन तिहार के तहत CM विष्णु देव साय दौरे पर रवाना, जनता से लेंगे फीडबैक
    • रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका की पहल, एम्स में विशेष बच्चों के दंत उपचार के लिए 5 लाख सहायता
    • रायपुर: चाकूबाजों पर कार्रवाई, देवेंद्र नगर और सिविल लाइन क्षेत्र से 2 आरोपी गिरफ्तार
    • रायपुर: डीसीपी विकास कुमार NIA प्रतिनियुक्ति पर रवाना, पुलिस लाइन में विदाई समारोह
    • रायपुर: RCB ने शहर को दूसरा घरेलू मैदान घोषित किया, IPL मैचों के टिकट कल से बिक्री शुरू
    • मुंगेली-लोरमी: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीडीएस विक्रेता सम्मेलन में 15 लाख की घोषणा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»रायपुर: अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से नाइजीरियन समेत 2 गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    रायपुर: अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से नाइजीरियन समेत 2 गिरफ्तार

    दिल्ली से संचालित नेटवर्क का खुलासा, बीपी मशीन में छिपाकर भेजी जाती थी कोकीन, करोड़ों के ट्रांजेक्शन की जांच
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyMay 3, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    पुलिस द्वारा जब्त नकदी, मोबाइल और दस्तावेजों के साथ कार्रवाई का दृश्य
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजधानी रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली निवासी सन्नी शर्मा (26) और नाइजीरियन नागरिक तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स (38) को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 9.70 लाख रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और तीन चेकबुक जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है।

    इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा की जा रही थी। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

    मामले की शुरुआत 19 मार्च को हुई, जब देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में नारायणा अस्पताल के पास पुलिस ने कृष्ण गोपाल अग्रवाल (28) को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 4.55 ग्राम कोकीन, एक कार और आईफोन बरामद किया गया था। पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया।

    मोबाइल डाटा, बैंक खातों और अन्य तकनीकी इनपुट्स के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ कि रायपुर में सप्लाई हो रही कोकीन का कनेक्शन दिल्ली के जरिए नाइजीरिया तक जुड़ा हुआ है। जांच में पता चला कि इस नेटवर्क का संचालन नाइजीरिया में बैठे ‘चिची’ नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, जबकि दिल्ली में मौजूद आरोपी जमीन स्तर पर इसे संचालित कर रहे थे।

    पुख्ता जानकारी मिलने के बाद रायपुर पुलिस की टीम को दिल्ली भेजा गया, जहां तिलक नगर क्षेत्र में लोकेशन ट्रेस कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार नाइजीरियन आरोपी पहले भी वर्ष 2024-25 में वीजा उल्लंघन के मामले में जेल जा चुका है।

    पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे कोकीन को बीपी मशीन के डिब्बों में छिपाकर कूरियर के माध्यम से विभिन्न राज्यों में भेजते थे, ताकि जांच एजेंसियों को शक न हो। इस नेटवर्क के जरिए देशभर में ड्रग सप्लाई की जा रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि सन्नी शर्मा ने अपने बैंक खाते कमीशन पर गिरोह को उपलब्ध कराए थे, जिनके माध्यम से ड्रग्स की रकम का लेन-देन किया जाता था।

    पुलिस को पिछले छह महीनों में करीब दो करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है और इन खातों में हुए लेन-देन की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय जांच के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और आगे और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।

    रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने वर्ष 2026 में अब तक 36 मामलों में 93 आरोपितों को गिरफ्तार किया है और करीब 2.48 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित ऐसे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    anti narcotics operation India cocaine supply India Nigerian accused arrested Delhi Raipur drug network busted अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट एंटी नारकोटिक्स कार्रवाई कोकीन सप्लाई केस नाइजीरियन आरोपी गिरफ्तार रायपुर ड्रग्स नेटवर्क
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: ‘3 स्टंप्स’ सट्टा ऐप में 2 और गिरफ्तार, अब तक 29 आरोपी पकड़े

    May 3, 2026

    रायपुर: सुशासन तिहार के तहत CM विष्णु देव साय दौरे पर रवाना, जनता से लेंगे फीडबैक

    May 3, 2026

    रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका की पहल, एम्स में विशेष बच्चों के दंत उपचार के लिए 5 लाख सहायता

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    रायपुर: अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से नाइजीरियन समेत 2 गिरफ्तार

    By Manish ChoudharyMay 3, 20262

    राजधानी रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली में बड़ी कार्रवाई…

    रायपुर: ‘3 स्टंप्स’ सट्टा ऐप में 2 और गिरफ्तार, अब तक 29 आरोपी पकड़े

    May 3, 2026

    रायपुर: सुशासन तिहार के तहत CM विष्णु देव साय दौरे पर रवाना, जनता से लेंगे फीडबैक

    May 3, 2026

    रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका की पहल, एम्स में विशेष बच्चों के दंत उपचार के लिए 5 लाख सहायता

    May 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.